Seraikela : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त Nitish Kumar Singh ने मंगलवार को सामुदायिक भवन परिसर स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं तत्परता सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि वेयरहाउस में रखे ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा पूरी तरह मानकों के अनुरूप बनी रहे।
उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात जवानों को सतर्क एवं अनुशासित रहते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा तंत्र का नियमित परीक्षण, सतत निगरानी और समयबद्ध रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ईवीएम–वीवीपैट की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी मानकों का कड़ाई से पालन अनिवार्य है।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी Surendra Oraon समेत अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।











