olive tree book launch :जमशेदपुर में ‘Ashes from the Olive Tree’ का भव्य विमोचन, साहित्यिक माहौल में जुटे बुद्धिजीवी

SHARE:

जमशेदपुर : मानगो स्थित The Senate Hotel में अल-हेरा लाइब्रेरी की ओर से ‘Ashes from the Olive Tree’ पुस्तक के विमोचन के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम साहित्यिक ऊर्जा और ज्ञानवर्धक माहौल से भरपूर रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरआन के पाठ से हुई, जिसे छात्रा समाविया नवाज ने प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्र मिसाल अहमद ने उसका हिंदी अनुवाद प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण सना तबस्सुम ने दिया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Hafiz Wasimullah उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि Riyaz Sharif और विशेष अतिथि Rohit Kumar ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुस्तक ‘Ashes from the Olive Tree’ का लोकार्पण रहा। पुस्तक के लेखक Imam Rajali Khan ने अपने लेखन अनुभव साझा किए, जबकि सह-लेखिका Aman Saleha ने पुस्तक के विषय और अपने शोध पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता Ahmed Badr ने की और उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा व साहित्य के महत्व को रेखांकित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन Tanveer Akhtar Roomani द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में Mustafa Kamal Ansari की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे आयोजन यादगार बन गया।

Leave a Comment

और पढ़ें