Bjp strength increase : राज्यसभा में ‘AAP का गेम ओवर’, 7 सांसद BJP में शामिल, संख्या घटी 3 पर

SHARE:

New Delhi : आम आदमी पार्टी में बगावत के बाद राज्यसभा की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। Aam Aadmi Party के 7 बागी सांसदों को अब औपचारिक तौर पर Bharatiya Janata Party का सदस्य मान लिया गया है।

राज्यसभा सचिवालय की ओर से इन सभी सांसदों को बीजेपी के खाते में दर्ज कर लिया गया है, जिससे उच्च सदन का समीकरण पूरी तरह बदल गया है।

इस फैसले के बाद Aam Aadmi Party की ताकत राज्यसभा में सिमटकर महज 3 सांसदों तक रह गई है। इनमें पंजाब से Balbir Singh Seechewal और दिल्ली से Sanjay Singh व Narayan Das Gupta शामिल हैं।

वहीं, 245 सदस्यीय राज्यसभा में Bharatiya Janata Party की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है, जो बहुमत से अब महज 9 सीट दूर है।

अगर एनडीए की बात करें तो गठबंधन की कुल ताकत बढ़कर 153 तक पहुंच गई है, जिससे केंद्र सरकार की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें