Balidan diwas : वीर कुंवर सिंह के बलिदान दिवस पर नमन परिवार ने दी श्रद्धांजलि, देशभक्ति के आदर्शों को किया याद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर नमन परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि वीर कुंवर सिंह की वीरता और संघर्ष आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय ने उनके जीवन को त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

वहीं, वक्ता वरुण कुमार और राजीव कुमार ने कहा कि वीर कुंवर सिंह के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में नीरू सिंह, राम केवल मिश्रा, ओमकार ठाकुर सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन धनुर्धर त्रिपाठी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जुगुन पांडे द्वारा दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें