Radha-krishna idol found : कोयल नदी में खुदाई के दौरान मिली राधा-कृष्ण की संगमरमर प्रतिमा, क्षेत्र में आस्था का माहौल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : मनोहरपुर के वनशक्ति पिकनिक स्पॉट के समीप निर्माणाधीन पुलिया में खुदाई के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को कोयल नदी के बीच जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से राधा-कृष्ण की संगमरमर की प्रतिमा मिलने से क्षेत्र में आस्था और कौतूहल का माहौल बन गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुदाई के दौरान अचानक जेसीबी मशीन बंद हो गई। ऑपरेटर द्वारा कई बार मशीन चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जब श्रमिकों ने स्थल की जांच की, तो करीब चार फीट नीचे से संगमरमर की राधा-कृष्ण की प्रतिमा बरामद हुई।

प्रतिमा मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को अस्थायी रूप से वहीं स्थापित कर बांस और हरी झाड़ियों से घेर दिया तथा स्थल पर भगवा ध्वज भी लगाया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह उनके आराध्य भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि प्रतिमा को किसी नजदीकी मंदिर में स्थापित किया जाएगा या कोयल नदी तट पर मंदिर निर्माण कर विधिवत स्थापना की जाएगी।

फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.