वीर गंगा नारायण सिंह जयंती पर उमड़ा जनसैलाब! पोटका में परंपरा, शौर्य और संस्कृति का भव्य संगम

SHARE:

Jamshedpur : Potka प्रखंड के जुड़ी पंचायत अंतर्गत तिरिंग (रोलाघुटू) गांव में भूमिज विद्रोह के महानायक Ganga Narayan Singh की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आंग मस्काल आहला क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भूमिज समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजसेवियों ने कहा कि गंगा नारायण सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। उनका संघर्ष आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।

इस मौके पर विभिन्न गांवों से आए नृत्य दलों ने भूमिज समाज के पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में दिशुम नाया सुशांत सरदार, आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष हीरो सिंह सरदार, मुखिया अभिषेक सरदार समेत कई गणमान्य लोग और समाजसेवी उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम ने एक बार फिर समाज की एकजुटता और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गर्व को उजागर किया।

Leave a Comment

और पढ़ें