कदमा में मानवता की मिसाल! 10 साल से चल रहा फ्री हेल्थ कैंप, दर्जनों लोगों को मिला इलाज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : कदमा स्थित रिवर मोड रोड, कागलनगर एवं सोनारी क्षेत्र में श्री श्री सार्वजनिक संतोषी माता मंदिर (शास्त्री नगर 04 नंबर) के समीप Mahakal Seva Committee के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह सेवा कार्य पिछले 10 वर्षों से लगातार संचालित हो रहा है, जो क्षेत्र में जनसेवा की एक मिसाल बन चुका है। इस बार शिविर का आयोजन Brahmanandam Hospital के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

शिविर में अब तक 70 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मरीजों को नि:शुल्क जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।

इस अवसर पर अस्पताल के सीईओ एम. श्रीनिवास राव, डॉ. कृष्ण कांत कुशवाहा, डॉ. जे. के. गांगुली, एचआर सुकुमार दास, निराज कुमार पासवान और अनामिका कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन समिति के संरक्षक मुन्ना सिंह और संस्थापक व अध्यक्ष मंटू सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में कमेटी के कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें