झारखंड का जलवा दुनिया में, अमित मोदक ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह, कराटे में दिखाया दम

SHARE:

Jamshedpur : झारखंड के मार्शल आर्टिस्ट Amit Modak ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए Guinness World Records में अपनी जगह बनाकर राज्य का नाम रोशन किया है।

हैदराबाद में आयोजित “हाईएस्ट कराटे डिस्प्ले” कार्यक्रम में हजारों प्रतिभागियों ने एक साथ हिस्सा लिया, जिसमें अमित मोदक ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

अमित मोदक की यह सफलता झारखंड के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। वे लंबे समय से राज्य में मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने और युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान ने न केवल अमित मोदक को नई ऊंचाई दी है, बल्कि झारखंड के खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि अनुशासन, समर्पण और लगातार मेहनत से वैश्विक मंच पर भी पहचान बनाई जा सकती है।

Leave a Comment