हाता काली मंदिर में अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

SHARE:

Potka :  हाता स्थित काली मंदिर परिसर में श्री राधा गोविंद अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में तीसरा अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में शुरू हुआ। यह धार्मिक आयोजन रविवार को समापन के साथ संपन्न होगा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है, जहां विभिन्न संकीर्तन मंडलियों द्वारा निरंतर हरिनाम का जाप और भजन-कीर्तन किया जा रहा है। इस अवसर पर हाता दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य हीरालाल दे ने कहा कि कलियुग में हरिनाम ही जीवन का सबसे बड़ा सहारा है और इससे मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

संकीर्तन में निताई गौर संकीर्तन समुदाय धीरोल, रामकृष्ण संकीर्तन समुदाय बुरुडी, रास बिहारी संकीर्तन समुदाय पोटका, राधा गोविंदा संकीर्तन समुदाय डांरू, श्री श्री रामकृष्ण कीर्तन समुदाय सिगदी, परसा संकीर्तन समुदाय बांकुड़ा, राधारानी संकीर्तन समुदाय भागबंदी एवं डुमुरिया के कीर्तन मंडलियों ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस मौके पर उपेंद्र नाथ सरदार, सुनील कुमार दे, विश्वामित्र खंडायत, राजकुमार साहू, मनोज राम, सुब्रत दे, मधुसूदन भट्टाचार्य, समित दे, अमित पाल, रंजीत पाल सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य, श्रद्धालु एवं माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।

पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें