राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ईचागढ़ प्रखंड सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के टाना भगत स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026’ में सरायकेला-खरसावाँ जिले के ईचागढ़ प्रखंड को उत्कृष्ट पंचायत समिति श्रेणी में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने करकमलों से यह सम्मान प्रदान किया। ईचागढ़ प्रखंड को उत्कृष्ट कार्यशैली, नवाचार, स्वच्छता, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में ईचागढ़ प्रखंड की ओर से प्रखंड प्रमुख गुरुपद मार्डि और प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती एकता वर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस उपलब्धि को प्रखंड के समर्पित कार्य और बेहतर प्रशासनिक समन्वय का परिणाम बताया जा रहा है।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह तथा कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

इस सम्मान से न केवल ईचागढ़ प्रखंड बल्कि पूरे सरायकेला–खरसावाँ जिले का गौरव बढ़ा है। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इसे पंचायत स्तर पर बेहतर शासन और विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.