रमा खालको के तेवर से गरमाई सियासत! भाजपा पर बड़ा हमला, संगठन मजबूत करने का ऐलान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : Jagannathpur कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष Rama Khalko की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।

बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। रमा खालको ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया और पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 प्रखंडों में जल्द महिला प्रखंड अध्यक्षों के चुनाव कराने का निर्देश दिया।



वहीं, स्टेट कॉर्डिनेटर Sundari Tirkey ने भाजपा पर मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जनहित में बताया।

इस मौके पर Sonaram Sinku (विधायक सह उप मुख्य सचेतक) सहित कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जिला महिला अध्यक्ष Neetima Bari, जगन्नाथपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष सावित्री जेराई, नोआमुंडी महिला प्रखंड अध्यक्ष दिव्या जेराई, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, मंजीत प्रधान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.