चक्रधरपुर को मिला नया एसडीपीओ, 2022 बैच के आईपीएस डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी ने संभाला पदभार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chakradharpur :चक्रधरपुर में नए एसडीपीओ के रूप में 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन से क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

पदभार संभालने के बाद डॉ. हासमी ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को सक्रियता के साथ-साथ संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना बेहद जरूरी है, तभी अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

नवपदस्थापित एसडीपीओ के स्वागत में स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में चक्रधरपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.