अनिल कुमार महतो ने रचा इतिहास, स्टेट बार काउंसिल चुनाव में लगातार तीसरी जीत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस हैट्रिक जीत से चाईबासा के अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है।

शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन, चाईबासा परिसर में अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए जमकर आतिशबाजी की। जैसे ही अनिल कुमार महतो बार परिसर पहुंचे, अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अनिल कुमार महतो ने कहा कि वे पूर्व की तरह अधिवक्ताओं के जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू सहित कई वरिष्ठ और युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से निरंजन प्रसाद साव, अंकुर कुमार चौधरी, सतीश चंद्र महतो, नीरज कुमार, रमेश चौबे, सुभाष चंद्र मिश्रा, किशोर महतो, कैसर परवेज, राजाराम गुप्ता, सुकुमार दरिपा, प्रणव दरिपा, राकेश पांडे, बसंत केसरी, धरणीधर नाग, विक्रम मुंडा, सरफराज खान, अली हैदर, प्रमोद प्रसाद, राजेश कुमार नाग, अरुण प्रजापति, नंदा सिन्हा, किशोर कुमार सिन्हा, प्रहलाद महतो, हरीश शांडिल, मनोज महांति, रेनू महतो, अंजू बान सिंह, अनामिका गोप, किरण बोईपाई, रंजीत गागराई, बसंती देवगम, लक्ष्मी सिंकू, सुनाई हेस्सा और पूनम बिरुली सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

बार एसोसिएशन के सदस्यों ने इसे अधिवक्ता समुदाय की एकजुटता और महतो के नेतृत्व पर भरोसे का प्रतीक बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.