कुएं से निकल रहा उबलता पानी! 15 दिनों से रहस्य ने बढ़ाई लोगों की चिंता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : Jadugoda थाना क्षेत्र के उत्तरी इचड़ा पंचायत स्थित उरांव बस्ती में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले Munna Oraon के कुएं से पिछले करीब 15 दिनों से लगातार गर्म पानी निकल रहा है, जिससे पूरे इलाके में कौतूहल और चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार कुएं का पानी इतना गर्म है कि उसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। मोटर चलाने पर नल से भी गर्म पानी ही निकल रहा है, जिससे पीने, नहाने और घरेलू कार्यों में भारी परेशानी हो रही है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसी स्थान से महज 20 फीट की दूरी पर स्थित दूसरे कुएं का पानी पूरी तरह ठंडा है, जिससे यह रहस्य और गहरा हो गया है।

मामले की जानकारी मिलने पर बारक के वैज्ञानिक Dr Narendra Sethi अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। प्रारंभिक जांच में पानी सामान्य पाया गया है।

डॉ. सेठी ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। यह संभव है कि भूमिगत गर्म जल स्रोत (हॉट स्प्रिंग) या किसी भू-तापीय प्रक्रिया के कारण पानी गर्म हो रहा हो। साथ ही उन्होंने यह भी आशंका जताई कि मोटर की विद्युत आपूर्ति के कारण भी पानी गर्म हो सकता है।

एहतियात के तौर पर उन्होंने फिलहाल मोटर की बिजली सप्लाई बंद रखने की सलाह दी है, ताकि वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि झारखंड के कई इलाकों में प्राकृतिक रूप से गर्म पानी के स्रोत पाए जाते हैं, लेकिन आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.