पानी की शिकायत पर सख्त एक्शन! चेयरमैन ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख भड़के

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : Saraikela में अनियमित पेयजल आपूर्ति और जल गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष Manoj Kumar Chaudhary ने सख्त रुख अपनाया।

अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष Avinash Kavi, वार्ड पार्षद Vikram Modak और Gautam Nayak के साथ नगर पंचायत कर्मियों की टीम लेकर जल शोधन संयंत्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संयंत्र परिसर के बाहर गंदगी देखकर अध्यक्ष ने तत्काल सफाई के निर्देश दिए। साथ ही जल निकासी की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कल्वर्ट और नाली निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने को कहा, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

उन्होंने जलापूर्ति प्रणाली को मजबूत और निर्बाध बनाने के लिए कई अहम निर्देश भी दिए। इसमें नई मोटर लगाने, जुस्को कनेक्शन जोड़ने की संभावनाओं की जांच करने और मोटर रूम को वातानुकूलित करने के लिए तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान जल एवं स्वच्छता विभाग के सिविल और मैकेनिकल इंजीनियर, सहायक अभियंता, सिटी मैनेजर सुमित सुमन, कनीय अभियंता संदीप कुमार और सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.