गुवा में पंचायत राज दिवस की धूम! ग्रामीणों को अधिकार और जिम्मेदारियों का दिया संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : Novamundi प्रखंड अंतर्गत गुवा क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंडा मंगल पूर्ति ने की।

इस अवसर पर पंचायत की मुखिया Padmini Laguri ने उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को पंचायत राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पंचायत व्यवस्था के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है, जिससे गांव स्तर पर विकास कार्यों को मजबूती मिलती है। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और ग्रामीणों को विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर रोजगार सेवक कृतिधर महतो, बाल अधिकार मंच के सलाहकार पदमा केसरी, सुनीता समद, जानों चातर, गीता देवी, ममता देवी, अनुराधा राव, कमला देवी, डेजी गोडार्ड, जहांआरा, तापस दास, रामनाथ समद, नाजीर खान सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.