जमशेदपुर की मुखिया का कमाल! चम्पा माझी बेसरा को 10 लाख के साथ राज्य स्तरीय सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :   पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत बेको ग्राम पंचायत की मुखिया Champa Majhi Besra को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।

उन्हें समर्पण, पारदर्शिता, स्वच्छता, नवाचार और जनकल्याणकारी कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र के साथ 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

यह सम्मान Panchayati Raj Day के अवसर पर Ranchi के खेल गांव में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि से बेको पंचायत, जमशेदपुर प्रखंड और पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में खुशी का माहौल है।

जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष Kanhu Murmu और प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष Rakesh Chandra Murmu के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने चम्पा माझी बेसरा को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका नेतृत्व अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है और वे भविष्य में भी इसी तरह जनहित में कार्य करती रहेंगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.