NH-33 पर भीषण टक्कर, तेज रफ्तार कार हाइवा में घुसी, एयरबैग ने बचाई जान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil :   चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर मुखिया होटल के पास दुबराजपुर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार ने हाइवा वाहन के पीछे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हाइवा वाहन चौका की ओर से आ रहा था और दुबराजपुर स्थित जेवरा कटिंग के पास जय मंगला कंपनी की ओर मुड़ने के लिए अपनी गति धीमी कर रहा था। इसी दौरान रांची से टाटा की ओर तेज रफ्तार से आ रही कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हाइवा के पीछे फंस गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि कार का एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे सवार लोगों की जान बच गई और उन्हें केवल हल्की चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की याद दिलाता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.