वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती पर भव्य समारोह, गोपाल मैदान में जुटेंगे हजारों लोग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  भूमिज विद्रोह (1832-33) के महानायक वीर शहीद Ganga Narayan Singh की 236वीं जयंती के उपलक्ष्य में 25 अप्रैल को गोपाल मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इसको लेकर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के संरक्षक एवं पोटका विधायक Sanjeev Sardar ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि गंगा नारायण सिंह का आंदोलन इतिहास के पन्नों में दब गया था, लेकिन अब समाज जागरूक होकर उनके संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक बनेगा।

उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम से हजारों लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना, सामाजिक परिचर्चा, सांस्कृतिक समागम एवं विशाल जनसभा आयोजित होगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री Hemant Soren को आमंत्रित किया गया है। वहीं विशिष्ट अतिथियों में परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ, आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा सहित कई जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रण भेजा गया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार सुबह पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ शुरुआत होगी, इसके बाद सामाजिक परिचर्चा, दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और अंत में बुद्धिजीवियों के संबोधन के साथ समापन होगा।

आयोजन समिति ने सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। प्रेस वार्ता में हरीश चंद्र सिंह भूमिज, राधे श्याम भूमिज, मदन सिंह मुंडा, संजय सरदार, रविंद्र सरदार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.