जमशेदपुर में 2570वीं बुद्ध जयंती की तैयारी, बोधी सोसायटी में होंगे विविध आयोजन

SHARE:

Jamshedpur :  Bodhi Society के तत्वावधान में आगामी 1 मई को 2570वीं बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में सोसायटी के अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य का बुद्ध मुख्यालय जमशेदपुर स्थित बोधी सोसायटी है। जयंती समारोह की शुरुआत 26 अप्रैल से चित्रांकन प्रतियोगिता के साथ होगी, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों से लगभग 500 विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का विषय “युद्ध नहीं, शांति” रखा गया है और बच्चों के लिए गौतम बुद्ध का चित्र बनाया जाएगा।

1 मई को बुद्ध जयंती के दिन सुबह 6 बजे विश्व शांति प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद बौद्ध भिक्षुओं एवं सोसायटी के सदस्यों द्वारा विश्व बौद्ध ध्वजारोहण किया जाएगा।

इस अवसर पर निःशुल्क रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से बुद्ध पूजा और पिंडदान कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा सोसायटी के सदस्य शहर के विभिन्न अस्पतालों और अनाथालयों में जाकर मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच फल वितरण करेंगे।

दोपहर में धर्मसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बौद्ध भिक्षु भगवान बुद्ध के शांति, सद्भाव और रचनात्मकता के संदेश देंगे।

सोसायटी के महासचिव साधन बरुआ ने बताया कि शाम 4 बजे से बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जबकि शाम 6 बजे चित्रांकन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें