मुखिया डांगा (एमजीएम) में 24 से अखंड हरिनाम संकीर्तन, विभिन्न मंडलियां देंगी भक्ति रस की प्रस्तुति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : एनएच-33 स्थित मुखिया डांगा (एमजीएम क्षेत्र) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री सार्वजनिक राधा-कृष्ण अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 24 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली प्रसिद्ध मंडलियां अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से पूरे क्षेत्र को भक्ति रस में सराबोर करेंगी। इनमें श्री उत्तम दास (चोका नवारी), श्री मनोरंजन गोस्वामी (बराबाजार, पश्चिम बंगाल), श्री श्री हरिनाम संकीर्तन मंडली (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल), श्री कृष्णपदो रजक (महिला मंडली, पुरुलिया), श्री सजल अधिकारी (पुरुलिया) और श्री महावीर महतो (मानबाजार, पुरुलिया) शामिल हैं।

समिति ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को भी असुविधा न हो।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.