रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्टूडेंट काउंसिल का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शिक्षा के साथ नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जो उत्साह और गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

चुनाव परिणाम के अनुसार राकेश लागुरी को अध्यक्ष (प्रेसिडेंट), सुबल मंडल एवं दशरथ भकत को उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट), अर्जुन कुमार मुर्मू को महासचिव (जनरल सेक्रेटरी), रानी सवैंया को अनुशासन सचिव (डिसिप्लिन सेक्रेटरी), सुकांति कुमारी को सांस्कृतिक सचिव (कल्चरल सेक्रेटरी) तथा भवानी कुंकल को खेल सचिव (स्पोर्ट्स सेक्रेटरी) चुना गया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार दूबे ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री राम बचन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पद केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नेतृत्व और सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई छात्र परिषद शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संस्थान के समग्र विकास में अहम योगदान देगी।

कार्यक्रम में आईक्यूएसी इंचार्ज डॉ. गंगा भोला सहित डॉ. सुमन लता, डॉ. भूपेश चंद, डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. दिनेश कुमार यादव, डॉ. रश्मि लुगुन, अमृता सुरेन और शिखा सामंता उपस्थित रहे।

यह नवगठित छात्र परिषद स्टूडेंट काउंसिल इंचार्ज सहायक प्राध्यापक शीतल कुमारी के निर्देशन में कार्य करेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.