मुक्ति पोखर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : Saraikela-Kharsawan मार्ग पर मुक्ति पोखर के समीप सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भुरकुली गांव निवासी हुड़िंग माझी (56) के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सरायकेला थाना को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, हुड़िंग माझी किसी कार्य से सरायकेला आए थे और खरीदारी के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मुक्ति पोखर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे में हुड़िंग माझी के चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.