डॉ. श्याम सोरेन ने राजनगर सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का पदभार संभाला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : उपायुक्त के निर्देश पर राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सोमवार को वरीय चिकित्सक डॉ. श्याम सोरेन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का पदभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया।

गौरतलब है कि 7 अप्रैल को सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा जारी आदेश में तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन सोरेन को पदमुक्त करते हुए डॉ. रश्मि डी. बाड़ा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, डॉ. रश्मि बाड़ा द्वारा पदभार ग्रहण करने में असमर्थता जताने के बाद विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डॉ. श्याम सोरेन को यह दायित्व सौंपा।

सोमवार को आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में निवर्तमान प्रभारी डॉ. अर्जुन सोरेन ने औपचारिक रूप से पदभार डॉ. श्याम सोरेन को सौंपा। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद चिकित्सकों एवं कर्मियों ने नए प्रभारी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में डॉ. एस.एम. देमता, बीपीएम पंकज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.