मंदिर के पास बोरवेल गाड़ी से विवाद, एजेंट पर ईंट से हमला, मामला कोर्ट पहुंचा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : Rajnagar थाना क्षेत्र के ब्राह्मण कुटुंग गांव में शनिवार को एक बोरवेल गाड़ी के मंदिर के समीप तार से टकराने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। टक्कर में मंदिर का सजावटी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोककर मुआवजे की मांग शुरू कर दी।

मौके पर पहुंचे बोरवेल एजेंट रामु दास ने नुकसान की भरपाई करने की सहमति भी जताई, लेकिन इसी बीच गोलो कुटुंग निवासी कृष्णा खंडायत के पहुंचते ही विवाद ने उग्र रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि कहासुनी के दौरान कृष्णा खंडायत ने गुस्से में आकर एजेंट रामु दास के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद रामु दास ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। वहीं दूसरी ओर कृष्णा खंडायत ने भी एजेंट पर अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

हालांकि, ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के अनुसार मामला अलग है। उनका कहना है कि कृष्णा खंडायत ने पहले गाड़ी रोककर पैसे की मांग की थी और इनकार करने पर गुस्से में हमला किया गया। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि घटना के समय कृष्णा की पत्नी मौके पर मौजूद नहीं थी, जिससे लगाए गए आरोप संदिग्ध लग रहे हैं। सोमवार को मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.