विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद कंपनी में बड़ा बदलाव, अशोक सिंह बने डायरेक्टर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : Dehradun के सिल्वर सिटी मॉल में 13 जनवरी को हुई विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या के बाद एक बार फिर Vikram Udyog Private Limited और उससे जुड़े कारोबारी मामलों की चर्चा तेज हो गई है।

इसी बीच कंपनी में एक अहम बदलाव सामने आया है, जिसमें अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव को विक्रम उद्योग प्राइवेट लिमिटेड का नया डायरेक्टर बनाया गया है। बताया जाता है कि अशोक कुमार सिंह Sonari के निवासी हैं और एक न्यूज चैनल के चेयरमैन भी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्रम उद्योग समूह का कारोबार कई राज्यों में फैला हुआ है। Gurugram-रोहतक क्षेत्र में बीयर बॉटलिंग प्लांट, Jabalpur में लगभग 200 एकड़ जमीन, Raniganj में कोयला कारोबार, Mirzapur में सिलिका (क्वार्ज) कार्य तथा Ghatshila में क्रशर मशीन संचालन जैसी गतिविधियां शामिल बताई जा रही हैं।

अशोक सिंह ( राघव)



सूत्रों के मुताबिक कंपनी का सालाना कारोबार करीब 600 से 700 करोड़ रुपये के बीच आंका जाता है। वहीं Kolkata में आरएनटी हॉस्पिटल के पास करीब 10.70 बीघा जमीन होने की भी चर्चा है।

बताया जाता है कि पूर्व में प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े एक मामले में भी कंपनी का नाम सामने आया था, जिसमें संबंधित पक्ष को राहत मिली थी।

उल्लेखनीय है कि विक्रम शर्मा हत्याकांड में अब तक शूटरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद जहां पुलिस जांच जारी है, वहीं कंपनी प्रबंधन में हुए इस बदलाव ने व्यापारिक और स्थानीय हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

फिलहाल जांच एजेंसियां मामले के विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही हैं, जबकि विक्रम उद्योग में नए डायरेक्टर की नियुक्ति को प्रशासनिक पुनर्गठन के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.