बागबेड़ा में संकुल स्तरीय विषय प्रमुख कार्यशाला आयोजित, सत्र 2026-27 की शैक्षणिक रणनीति पर मंथन

SHARE:

Jamshedpur : रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा के प्रांगण में संकुल स्तरीय विषय प्रमुख एवं सह विषय प्रमुख कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, ॐ तथा मां सरस्वती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।

मंचासीन अतिथियों का परिचय स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सह संकुल प्रमुख रंजय कुमार राय द्वारा कराया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बागबेड़ा संकुल के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के विषय प्रमुख आचार्य एवं दीदी द्वारा सत्र 2026-27 की शैक्षणिक योजना तैयार करना और उसे सभी विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करना था, ताकि विद्यार्थियों के पठन-पाठन स्तर को और ऊंचा उठाया जा सके।


कार्यक्रम तीन सत्रों में आयोजित हुआ, जिसमें जमशेदपुर संकुल के 10 विद्यालयों से 32 विषयों के प्रमुख एवं सह-प्रमुख आचार्य-दीदी ने भाग लिया। सभी सत्रों में विषयवार चर्चा कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विमल कुमार यादव, शास्त्रीनगर विद्यालय के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा, सचिव अरुण कुमार सिंह तथा बिरसानगर विद्यालय के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सहित संकुल के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं विषय प्रमुख उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।

Leave a Comment