आदित्यपुर में दो दिनों से लापता किरण देवी, मानसिक स्थिति ठीक नहीं; पुलिस व परिजन तलाश में जुटे

SHARE:

Adityapur : आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 10 से एक महिला पिछले दो दिनों से लापता है। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है।


लापता महिला की पहचान किरण देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन की, लेकिन महिला का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

परिवार ने बताया कि किरण देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण उनके सुरक्षित होने को लेकर आशंका और गहरा गई है। उनके पति दीपक कुमार जमशेदपुर पुराने कोर्ट परिसर में वेंडर का कार्य करते हैं। परिवार में उनका एक बेटा भी है, जो स्नातक की पढ़ाई कर रहा है।

इस संबंध में परिजनों ने आरआईटी थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन जारी है।

परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को किरण देवी के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें या मोबाइल नंबर 9304798200 अथवा 6200067697 पर संपर्क करें।

Leave a Comment