22 अप्रैल की विधानसभा स्तरीय बैठक को सफल बनाने में जुटा संगठन, रणनीति तय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आगामी 22 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा स्तरीय बैठक को सफल बनाने के लिए संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में रविवार को पांवड़ा पंचायत के माझी परगना महाल भवन में होने वाली बैठक की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू ने की।

बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। 22 अप्रैल की बैठक को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के वरिष्ठ सदस्यों के साथ अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता काजल डॉन ने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन के कार्यक्रम पंचायत और प्रखंड कमिटी के समन्वय से आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा और योग्य उम्मीदवारों को पार्टी समर्थन देने की रणनीति बनाई जाएगी।

बैठक में यह भी कहा गया कि विपक्षी दल राज्य सरकार की छवि को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में आवश्यक है कि पंचायत स्तर तक पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाए।

अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता सामूहिक प्रयास पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 22 अप्रैल की बैठक को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। साथ ही महिला मोर्चा की सदस्यों से भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अंत में कोषाध्यक्ष बाबू लाल मुर्मू ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विश्वास जताया कि अनुशासन और समन्वय के साथ बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा, जिससे अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

बैठक में खुदी राम हांसदा, भारत मुर्मू, गोपाल शर्मा, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा, काला चांद सरकार, सुब्रतो दे, अभिनाश विश्वास, रायसेन टुडू, श्यामू टुडू, राजा सिंह, शंभू जेना, बबलू हुसैन, भानु दलाई, सत्यजीत कुंडू, चंचल सरकार, गोपाल कोयरी, मोना दास, नीलिमा धाऊरिया, सुनीता दलाई, ऋतु कालिंदी, फरीदा खातून, कमल दास, ठाकुर दास सिंह, सालखू सोरेन, कारू हेंब्रम समेत कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.