धूलोट और महाप्रसाद के साथ संपन्न हुआ अष्टम प्रहर हरि संकीर्तन, गांव हुआ भक्तिमय

SHARE:

Rajnagar: डुमरडीहा सुपलडीह में आयोजित अष्टम प्रहर श्री श्री राधा-गोविंद अखण्ड जुगल नाम यज्ञ का समापन रविवार को पारंपरिक धूलोट और महाप्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में हुआ। अंतिम दिन राधा-कृष्ण को भोग अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति में डूबा नजर आया।

समापन अवसर पर सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने पूरे गांव में हरि नाम संकीर्तन करते हुए शोभायात्रा निकाली। संकीर्तन की ध्वनि से गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। दूर-दराज क्षेत्रों से भी हजारों श्रद्धालु इस आयोजन को देखने और इसमें भाग लेने पहुंचे थे।

समिति के सक्रिय सदस्य पूर्ण चंद्र साहू ने कहा कि गांव में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक होता है। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खीर और खिचड़ी का वितरण किया गया।

डुमरडीहा पंचायत के मुखिया निमाई सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि मानव शरीर पंचभूत से बना है और एक दिन मिट्टी में विलीन हो जाता है। जीवन में केवल प्रभु का नाम और उनके गुणगान ही साथ जाते हैं। उन्होंने इस धार्मिक परंपरा को सहेजकर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस भव्य हरि संकीर्तन में कई कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिनमें नेपाली बारीक टांगारानी, राम लखन राउत कोलाबाड़िया, भंदु महतो पांड्रा, सनातन कैर्वत चोपड़ा विक्रमपुर, अर्जुन मास्टर केंदुमुंडी महिला सम्प्रदाय, तथा पुणे चंद्र साहू एवं छुटू महतो डुमरडीहा सुपलडीह प्रमुख रहे।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष छुटु राम महतो, सचिव पूर्ण चंद्र साहू, कोषाध्यक्ष बलराम कैर्वत सहित अजीत कुमार महतो, सुभाष महतो, जगन्नाथ कैर्वत, राजेंद्र महतो, कमल कैर्वत, सुकेश कैर्वत, सचिंद्र महतो, सचिन महतो, अजय महतो, समीर महतो, सिद्धेश महतो, राजकुमार महतो, आलोक सिमली, मनोज महतो, सनत महतो, परशुराम महतो, कांग्रेस महतो, मोतीलाल महतो, आनंद महतो, रंग लाल महतो, नेपाल महतो समेत समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment