एलपीजी आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : जिले में सुचारू एवं पारदर्शी एलपीजी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम तथा गेल इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में गैस वितरण व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी कंपनियों को सेक्टरवार वितरण रिपोर्ट एवं अप-टू-डेट आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी एजेंसियां निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध, पारदर्शी और निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करें। उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर गैस उपलब्ध कराना, समय पर होम डिलीवरी करना तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गैस एजेंसियां अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करें, लंबित आपूर्ति मामलों का शीघ्र निष्पादन करें तथा सभी पात्र उपभोक्ताओं को नियमानुसार कनेक्शन और रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराएं।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.