भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सोनारी में भव्य कार्यक्रम, झंडोत्तोलन व “हर घर भाजपा” अभियान की शुरुआत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोनारी मंडल की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने किया। सोनारी राम मंदिर स्थित अटल चौक पर उन्होंने विधिवत झंडोत्तोलन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के बीच लड्डू वितरण किया गया। साथ ही “हर घर भाजपा का झंडा” अभियान के तहत पार्टी के झंडों का वितरण भी किया गया, जिससे क्षेत्र में उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य रीता सिंह, जिला प्रवक्ता अखिलेश सिंह, मंडल महामंत्री नारायण प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सफल बनाया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिन है, जो उन्हें राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने पर जोर दिया।

वहीं जिला प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में कार्य करने और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.