जमशेदपुर में ‘अन्वेषण’ अभियान की शुरुआत, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने मीडिया को बनाया स्वास्थ्य जागरूकता का साझेदार

SHARE:

Jamashedpur:स्वास्थ्य क्षेत्र में जागरूकता और जानकारी के अभाव को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Manipal Hospitals ने शनिवार को Jamshedpur में ‘अन्वेषण मेडिका एजुकेशन फॉर मीडिया’ अभियान की शुरुआत की। धूम बायपास स्थित अपनी इकाई में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के मीडिया प्रतिनिधियों को विशेष प्रिविलेज कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा जानकारी तक आसान और प्राथमिक पहुंच मिल सके।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट था—मीडिया को सशक्त बनाकर समाज तक सटीक और प्रमाणिक स्वास्थ्य जानकारी पहुंचाना। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि मीडिया अगर जागरूक होगा, तो समाज में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता स्वतः बढ़ेगी।

इस अवसर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। विशेष रूप से मुख, फेफड़े, स्तन और सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

यूरो-ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अभय कुमार ने जानकारी दी कि अस्पताल में 20 से अधिक ऑन्कोलॉजिस्ट की टीम कार्यरत है, जो अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों को समग्र उपचार प्रदान कर रही है। उन्होंने समय पर पहचान (early detection) और नियमित स्क्रीनिंग को कैंसर से लड़ाई का सबसे प्रभावी हथियार बताया।

अस्पताल प्रबंधन ने यह भी बताया कि अब जमशेदपुर में ही उन्नत तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता के कारण मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की जरूरत काफी हद तक कम हो गई है।

कार्यक्रम में कुछ मरीजों ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्थानीय स्तर पर मिल रही सुविधाओं की सराहना की। यह पहल न केवल चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कदम है, बल्कि समाज और मीडिया के बीच एक मजबूत जागरूकता सेतु भी तैयार करती है।

अस्पताल प्रबंधन ने संकेत दिया कि ‘अन्वेषण’ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि स्वास्थ्य जागरूकता को व्यापक स्तर पर फैलाया जा सके।

Leave a Comment