Jamshedpur : समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता Sudhir Kumar Pappu ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बयान जारी करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए गए एक आंतरिक सर्वे में पार्टी की स्थिति कमजोर बताई गई है। उन्होंने दावा किया कि इस रिपोर्ट के बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah चिंतित हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में Mamata Banerjee प्रचंड बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाने जा रही हैं और भाजपा की रणनीति सफल होती नहीं दिख रही है।
सुधीर कुमार पप्पू ने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व की कार्यशैली और रणनीति को जनता भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में जो राजनीतिक रणनीति सफल रही, वह पश्चिम बंगाल में सफल नहीं होगी।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अन्य राज्यों के भाजपा समर्थकों को बंगाल में मतदाता बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा Asaduddin Owaisi समेत अन्य नेताओं को मुस्लिम वोटों के विभाजन के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
अपने बयान में उन्होंने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा और वहां कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना है।









