तिरुलडीह हरि मंदिर में अखण्ड महाभारत साप्ताहिक पाठ महायज्ञ का शुभारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह स्थित हरि मंदिर में श्री श्री अखण्ड महाभारत साप्ताहिक पाठ महायज्ञ का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ। इस अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

महायज्ञ की शुरुआत महिलाओं और कुंवारी कन्याओं द्वारा तिरुलडीह स्थित सुवर्णरेखा नदी से कलश में जल भरकर सिर पर उठाकर मंदिर तक लाने से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत कलश स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं आस्था का वातावरण बना रहा।

आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ 31 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन अखण्ड महाभारत पाठ किया जाएगा। समापन के अवसर पर जागरण रात्रि का आयोजन होगा तथा 7 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं कलश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।

कलश यात्रा एवं उद्घाटन कार्यक्रम में पंडित वशिष्ठ नारायण पांडेय, पंडित राजू पांडेय, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा (रामबालक) एवं तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें