मुखी समाज झारखंड की बैठक में नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सिदगोड़ा नंबर 10 बस्ती स्थित मुखी समाज भवन में मंगलवार को मुखी समाज झारखंड प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जमशेदपुर के विभिन्न मुखी बस्तियों के मुखिया बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासचिव जुगल किशोर मुखी ने बताया कि समाज के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुरेश मुखी के निधन के बाद से अध्यक्ष पद रिक्त था। समाज के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों के चयन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

बैठक में सर्वसम्मति से नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई। शशि भूषण मुखी को प्रदेश अध्यक्ष, परेश कुमार मुखी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, पी. के. करवा एवं राकेश मुखी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। घोषणा के बाद सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। महासचिव जुगल किशोर मुखी द्वारा सभी को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि एक महीने के भीतर प्रदेश कमिटी का विस्तार किया जाएगा, ताकि संगठन को और सशक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर शशि भूषण मुखी, परेश कुमार मुखी, जुगल किशोर मुखी, महेश मुखी, राकेश मुखी, पी. के. करवा, मुजीम मुखी, रमाकांत करवा, राम मुखी, प्रवीण मुखी, सुरेश मुखी टेना, देव मुखी, राजू मुखी, संजय मुखी, संदीप मुखी, मनोज मुखी, संजय कंसारी, नितिन मुखी, मुसाबनी के कोटि मुखी, सन्नी मुखी, अभिषेक मुखी सहित समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संदीप मुखी ने किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें