Jamshedpur:जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित बार भवन में बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती वकील समुदाय द्वारा सादगी और सम्मान के साथ मनाई गई। समारोह में बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह एवं सुधीर कुमार पप्पू ने संयुक्त रूप से केक काटकर समारोह की शुरुआत की।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सरल व्यक्तित्व, उनकी कार्यपद्धति, नैतिक मूल्यों और ईमानदारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिवक्ता अर्जुन सिंह ने कहा कि “देशरत्न राजेंद्र प्रसाद जैसा सादा और विशाल चरित्र देश में दुर्लभ है। आम भारतीय की तरह उनका जीवन आदर्श ही नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरक रहेगा।”
वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में वकीलों की अहम भूमिका का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अधिवक्ताओं का योगदान उल्लेखनीय रहा है।
कार्यक्रम में राजू सिंह, मोहम्मद कासिम, पूर्व जिला अभियोजन पदाधिकारी सुशील कुमार जायसवाल, रामजीत पांडे, त्रिलोकी नाथ ओझा, संजीव सिंह, राहुल प्रसाद, राहुल राय, रंजीत सिंह, बाबू नंदी, बबीता जैन, सविता कुमारी, श्रीकांत सिंह, कुलविंदर सिंह, विद्युत मुखर्जी, टुकाई दा, जेके राजू, धीरेंद्र चौधरी, चावला जी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।









