गुवा सेल सिविल विभाग में सीटू यूनियन का विरोध खत्म

SHARE:

Guwa:गुवा सेल के सिविल विभाग में लंबे समय से लंबित पड़े जरूरी कार्यों को लेकर मंगलवार को सीटू यूनियन ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विभाग परिसर में जमा यूनियन सदस्यों ने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि कई महत्वपूर्ण निर्माण एवं मरम्मत कार्य महीनों से ठप पड़े हैं, जिससे कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थिति तनावपूर्ण होती देख सिविल विभाग के महाप्रबंधक एस.एम.डी. इकबाल मौके पर पहुंचे और यूनियन पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत की। बैठक के दौरान यूनियन के प्रतिनिधियों ने विभागीय सुस्ती, आवश्यक कार्यों में हो रही देरी और उससे पैदा हो रही समस्याओं पर विस्तार से अपनी बात रखी।

महाप्रबंधक इकबाल ने सभी लंबित कार्यों को जल्द शुरू कराने और प्रक्रियाओं में तेजी लाने का आश्वासन दिया। प्रबंधन की सकारात्मक प्रतिक्रिया से संतुष्ट होकर सीटू यूनियन ने अपना विरोध आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की।

इस दौरान सीटू के महासचिव रमेश गोप, मलय पाणिग्राही, राजेंद्र पृष्ठि, रघु गिरी, सुजीत नायक, मनोज दास, अनिल कुमार, भोला, मनोज, दीप समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment