विधायक सविता महतो ने किया कांड्रा–चांडिल सड़क मरम्मती कार्य का भूमिपूजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil:कांड्रा–चांडिल मुख्य मार्ग के लंबे इंतजार के बाद आज इसके मरम्मती कार्य की आधिकारिक शुरुआत हो गई। पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत 8 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत वाले इस परियोजना का भूमिपूजन मंगलवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण और नारियल फोड़कर किया।

विधायक सविता महतो ने कहा कि यह सड़क मरम्मत स्थानीय लोगों की बहु प्रतीक्षित मांग थी, जिसे आज पूरा किया जा सका। उन्होंने बताया कि 4 माह की समयावधि में चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा तक 6.3 किमी सड़क पर राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य किया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।

विधायक ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा में पूरा होना चाहिए।

कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कु, चारुचांद किस्कु, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, मुखिया सुबोधिनी माहली, सहायक अभियंता अनुराग आनंद, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें