Cyber Attack : झामुमो का आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) हैंडल रिकवर, साइबर थाने की त्वरित कार्रवाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) को आखिरकार रिकवर कर लिया गया है। यह हैंडल शनिवार को साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल झारखंड पुलिस को जांच के आदेश दिए थे।

सीएम के निर्देश पर राज्य पुलिस की साइबर शाखा ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और सीआईडी अंतर्गत साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हैंडल को सुरक्षित रूप से पुनः प्राप्त कर लिया है।

जांच अभी भी जारी

हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस साइबर हमले के पीछे किस संगठन या व्यक्ति का हाथ था। झारखंड पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
वहीं, पार्टी के आईटी सेल ने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि वे केवल अधिकृत जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी संदिग्ध पोस्ट या लिंक से बचें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें