76वां वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिले में लगाए जाएंगे 25 हजार नए पौधे, जिले का लक्ष्य 7 लाख पौधारोपण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राजमहल सांसद, डीएफओ व डीडीसी ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया बल

साहिबगंज::पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को तालझारी प्रखंड के बड़ा दुर्गापुर पंचायत में 76 वां वन महोत्सव मनाया गया। जहां इस कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, डीएफओ प्रबल गर्ग व डीडीसी सतीश चंद्रा ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद श्री हांसदा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बेमौसम बारिश और बढ़ती गर्मी जैसी समस्याओं का हल सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। जहां प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण व संरक्षण का संकल्प लेना होगा। वही डीएफओ श्री गर्ग ने इसे हरियाली लौटाने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। वहीं डीडीसी श्री चंद्रा ने कहा कि “पर्यावरण बचेगा तभी विकास स्थाई होगा।” उधर कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच अबुआ आवास योजना, जनमन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, पशुधन विकास योजना, बाल विकास योजनाएं समेत कई योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। जहां अन्नप्राशन व गोद भराई जैसे कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उधर इस मौके पर सांसद, डीएफओ और डीडीसी ने महुआ वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर कई विभागों के पदाधिकारी, वनकर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें