झामुमो केन्द्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के निर्देश पर बैठक का हुआ आयोजन, हुल दिवस पर बरहेट में होगा झामुमो कार्यकर्ताओं का महाजुटान: मो. मारूफ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

उधवा: प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीआरसी भवन में शुक्रवार को हुल दिवस मानने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जहां इस बैठक में दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस दौरान राजमहल विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो युवा मोर्चा जिला सचिव मो. मारूफ उर्फ गुड्डू शामिल हुए। जहां इस दौरान उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से अपना राय रखा। इस मौके पर राजमहल विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो युवा मोर्चा जिला सचिव मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता है जहां सभी कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिपाही है। आगे उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य तरीके से हुल दिवस मनाया जाएगा जहां पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय बैठक कर हुल दिवस को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श करने का निर्देश प्राप्त है। वही केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता के निर्देश पर संगठन के कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। वही राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा के साथ राजमहल और उधवा प्रखंड से हजारों कार्यकर्ता इस हूल दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस वर्ष देखा जा रहा है कि प्रत्येक पंचायत से सैकड़ों लोग उत्साह के साथ हुल दिवस मानने की तैयारी कर रहे है। जहां बरहेट के पंचकठिया से सभा स्थल तक हजारों की संख्या में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली उर्फ बबुआ ने सभी झामुमो कार्यकर्ताओं से अपील किया कि 30 जून को सुबह 8 बजे प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचाएं ताकि सभी कार्यकर्ता एक साथ रवाना हो सके। इस मौके पर प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, समिति सदस्य नागपुर रहमान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनवारूल हक, काजू मल्लिक, नेहरूल इस्लाम, संजय मंडल, आलमगीर आलम,जैनुल आबेदीन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें