TRF new year celebration: टी.आर.एफ. कंपनी में नए साल का स्वागत केक कटींग किया गया, यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय रहे मौजूद।

Jamshedpur : नए साल के मौके पर टी.आर.एफ. कंपनी परिसर में एक शानदार केक कटींग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी के उच्च अधिकारी, कर्मचारी और यूनियन के प्रतिनिधियों ने मिलकर नए साल का जश्न मनाया। कार्यक्रम में टी.आर.एफ. के प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह, महाप्रबंधक विनोद कुमार सिंह, सी.एच.आर.ओ. अभिजीत सिंह, टी.आर.एफ. लेबर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, और यूनियन के महामंत्री अंजनी कुमार ने विशेष रूप से भाग लिया।

प्रबंध निदेशक ने साझा की पिछले साल की उपलब्धियां और आगामी चुनौतियां

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह ने कंपनी की पिछले वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया और आगामी वर्ष की चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कर्मचारियों की कठिनाईयों और ईमानदारी पर विश्वास जताते हुए कहा कि, “हम सब मिलकर आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।”

टी.आर.एफ. के अध्यक्ष ने कर्मचारियों को नए साल की शुभकामनाएं दी

टी.आर.एफ. लेबर यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पाण्डेय ने अपने संबोधन में कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सुरक्षा और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, कंपनी के प्रबंध निदेशक की कुशल नेतृत्व से हम आने वाले हर चुनौती को पार कर लेंगे। पाण्डेय ने सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए प्रेरित किया।

सुरक्षा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

श्री पाण्डेय ने सुरक्षा और गुणवत्ता को प्रमुख प्राथमिकता के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारियों का योगदान कंपनी की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही, उन्होंने भविष्य में आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अभिजीत सिंह (सी.एच.आर.ओ.) ने किया। कार्यक्रम में ग्रुप चेयरमैन एन. चन्द्रशेखरन का संदेश भी साझा किया गया। अंत में यूनियन के महामंत्री अंजनी कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम को समापित किया। इस कार्यक्रम में कंपनी के सभी कर्मचारी उत्साह से शामिल हुए और नया साल मनाया

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Bagbera waste disposal बागबेड़ा के बढ़ते कचरा संकट पर आखिरकार प्रशासनिक ध्यान गया क्योंकि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और विधायक संजीव सरदार ने पंचायती राज विभाग पर तत्काल कचरा प्रबंधन कार्रवाई के लिए दबाव डाला।

Bagbera waste disposal बागबेड़ा के बढ़ते कचरा संकट पर आखिरकार प्रशासनिक ध्यान गया क्योंकि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और विधायक संजीव सरदार ने पंचायती राज विभाग पर तत्काल कचरा प्रबंधन कार्रवाई के लिए दबाव डाला।

Journalist Sanjeev Mehta recovery वरिष्ठ पत्रकार  प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता को गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद 2 दिन बाद आया होश सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब द्वारा समय पर जुटाई गई क्राउड-फंडिंग और टीएमएच में विशेषज्ञ देखभाल के कारण उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ।