भाजपा नेता कृष्णा साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और सीतारामडेरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा साहू बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। 73 वर्षीय कृष्णा साहू का अंतिम संस्कार भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया गया। उनके अंतिम संस्कार में ओडिशा के कार्यवाहक राज्यपाल और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए। रघुवर दास ने दिवंगत कृष्णा साहू के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर दी गयी अंतिम विदाई

भाजपा के नेताओं ने कृष्णा साहू को पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “कृष्णा साहू का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका समर्पण और जनता के लिए किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।”

कृष्णा साहू का जीवन और भाजपा में योगदान

कृष्णा साहू, जो रघुवर दास के करीबी दोस्त थे, पूर्व मुख्यमंत्री के बाद सीतारामडेरा मंडल के अध्यक्ष बने थे। उनके और रघुवर दास के बीच बचपन से ही गहरी दोस्ती थी, और दोनों ने युवावस्था में भी एक साथ राजनीति में कदम रखा था। उनका जीवन हमेशा जनता की सेवा में समर्पित रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें