विराट हिंदू सम्मेलन सनातन संस्कृति की रक्षा, संरक्षण, एकता का माध्यम: अजय कुमार

Share करें

✓ Link copy हो गया!
विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर निकाली गई बाईक रैली

साहिबगंज: विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से विशाल बाईक रैली का आयोजन किया गया। जहां भगवा ध्वज से सुसज्जित यह बाईक रैली शहर के मुख्य मार्ग से गुजरती हुई स्थानीय सूर्यदेव घाट स्थित मंदिर प्रांगण में पहुंची। जहां आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय कुमार ने कहा कि सकल हिंदू समाज के द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन द्वारा समाज में जागृति लाने का काम हो रहा है। आगे उन्होंने कहा कि हिंदू सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण का सशक्त माध्यम है। यह हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है, समाज को संगठित करता है और आने वाली पीढ़ी को संस्कार और दिशा देता है। आइए, हम सब मिलकर एकजुट, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संपर्क प्रमुख

उधर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक हिंदू परिवार से अन्न का संग्रह किया जाएगा जिससे महाप्रसाद तैयार होगा।वही आम सनातन परिवार के सहयोग से ही इतना बड़ा विराट कार्यक्रम आयोजित होगा। आगे उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के प्रमुख राजू दास महाराज का आगमन होगा। इस कार्यक्रम हेतु निमंत्रण प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचाना भी हम लोगों का दायित्व है। उधर सूर्यदेव गंगा घाट पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सूर्यदेव मंदिर सेवा समिति के संजय यादव लोकनाथ चौधरी, आरएसएस के जिला संघचालक डॉ. नितेश वर्मा, आरएसएस के नगर कार्यवाह प्रमोद कुमार रिंकू सहित सैकड़ो की संख्या में मातृ शक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही कार्यक्रम का संचालन जिला संपर्क प्रमुख डॉ. सुरेंद्रनाथ तिवारी ने किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें