डॉ. परितोष सिंह ने निजी खर्च पर कराई सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव भी शुरू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जिला परिषद क्षेत्र-05 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए राधिका नगर मुख्य सड़क पर लंबे समय से जमा कचरे के अंबार को हटाया गया। सड़क किनारे फैली गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ दुर्गंध का भी सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय नागरिकों के विशेष अनुरोध और समस्या की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने तत्काल पहल करते हुए अपने निजी खर्च पर जेसीबी और हाइवा की व्यवस्था कर सड़क किनारे जमा कचरे और गंदगी को पूरी तरह साफ कराया। सफाई कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा तथा समाजसेवी रजत कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और सफाई अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

डॉ. परितोष सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में जिला परिषद क्षेत्र-05 के विभिन्न स्थानों पर जमा कचरे के अंबार को हटाने का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम और मौसमी बीमारियों को देखते हुए गोविंदपुर के शेष नगर क्षेत्रों में एंटी-लार्वा का छिड़काव भी कराया गया है, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम की जा सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखने की अपील की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.