वर्कर्स कॉलेज से कला एवं विज्ञान संकाय हटाने के प्रस्ताव का छात्रों ने किया विरोध

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मानगो क्षेत्र की छात्राओं एवं अभिभावकों ने Jamshedpur Workers College से कला एवं विज्ञान संकाय को हटाने के प्रस्तावित निर्णय का कड़ा विरोध किया है। शुक्रवार को छात्र प्रतिनिधि Jeba Khan समेत अन्य छात्र समूहों ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने कहा कि वर्कर्स कॉलेज मानगो क्षेत्र की एकमात्र अंगीभूत इकाई है, जहां बड़ी संख्या में दलित, अल्पसंख्यक एवं आदिवासी समाज के छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। कॉलेज में वाणिज्य, कला और विज्ञान संकाय की पढ़ाई स्नातक से स्नातकोत्तर स्तर तक होने के कारण अभिभावक अपने बच्चों को सुरक्षित माहौल में शिक्षा दिलाने के लिए यहां भेजते हैं।

छात्र समूह ने Kolhan University के प्रस्तावित निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि यदि कला एवं विज्ञान संकाय का स्थानांतरण किया गया तो मानगो क्षेत्र के अनेक छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। इसका सीधा असर उनके भविष्य और सामाजिक विकास पर पड़ेगा।

छात्रों ने यह भी कहा कि संकाय हटने की स्थिति में कई विद्यार्थी पढ़ाई से विमुख हो सकते हैं, जिससे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर प्रभावित होगा। छात्र समूह ने कॉलेज प्रशासन से कला एवं विज्ञान संकाय को यथावत रखने तथा पढ़ाई बंद करने संबंधी आदेश पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.