वर्षों से जमे वित्तीय कर्मियों के तबादले की मांग, भाजपा नेता ने उपायुक्त को सौंपा पत्र

SHARE:

Chaibasa : Bharatiya Janata Party पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री Hemant Kumar Kesari ने पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर जिले में वर्षों से जमे वित्तीय एवं लेखा कर्मियों के अविलंब स्थानांतरण की मांग की है।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के वित्त विभाग द्वारा 28 अप्रैल 2026 को जारी निर्देश के बावजूद जिले में तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थापित लेखा सहायकों, लेखापालों और विपत्र लिपिकों का तबादला नहीं किया गया है। साथ ही संविदा एवं मानदेय पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय कार्यों से अलग करने के आदेश का भी पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है।

पत्र में विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग का उल्लेख करते हुए कहा गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हर माह करोड़ों रुपये की राशि आने के कारण वहां पारदर्शिता और निगरानी बेहद जरूरी है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कई कर्मी वर्षों से स्थानांतरण रुकवाकर एक ही स्थान पर जमे हुए हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच होने पर कई तथ्य सामने आ सकते हैं।

उन्होंने उपायुक्त से मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने तथा जिले में वेतन मद में किसी भी प्रकार की अनियमितता और अवैध निकासी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें