रंभा कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य को किया गया नमन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : रंभा कॉलेज एवं रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में 8 मई 2026 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ गर्व और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य, साहस और देश की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को 7 मई 2025 को हुए इस सैन्य अभियान की पृष्ठभूमि और आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि “यह नया भारत है, जो हर परिस्थिति में अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

सत्र में बताया गया कि भारतीय सेना ने अत्यंत कुशलता और साहस के साथ चिन्हित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई कर देश की सुरक्षा सुनिश्चित की। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सेना के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन रंभा कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. किशन कुमार शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान की प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर, डॉ. सुमन लता, डॉ. गंगा भोला, असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या श्री कर्मकार, शीतल कुमारी, डॉ. भूपेश चंद्र, डॉ. रश्मि लुगुन एवं मंजू गागराई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर स्नातक, बीएड एवं डीएलएड विभाग के सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने भारतीय सेना के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.