कदमा ओल्ड टीसी कॉलोनी में पश्चिम ओडिशा युवा एवं महिला समिति ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम ओडिशा युवा समिति एवं महिला समिति द्वारा कदमा स्थित ओल्ड टीसी कॉलोनी में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर हरियाली को प्रोत्साहित करना रहा।

समिति के अध्यक्ष सूरज हरपाल, उपाध्यक्ष शुरू लाल कुमार और महासचिव पप्पू सागर की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने वृक्षारोपण में भाग लिया। कार्यक्रम में कैशियर अवतार सोना, ललित टांडी, गोवर्धन कुमार, विनोद महानंद, शंकर नाग, उत्तम सिन्हा, केस्टो महानंद, राजू नायक सहित समिति के अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

महिला समिति की ओर से रूपा कुमार, मुनि हरपाल, रेखा नाग, वर्षा महानंद, सरिता महानंद, गीता सागर, सुभद्रा सोना, नेहा महानंद, सरस्वती छतरियां, लक्ष्मी सिका, मंजू नायक, सुमित्रा सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सभी ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। समिति ने भविष्य में भी इस तरह के पर्यावरणीय कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें